All mock tests are FREE till 31 December — register to save your progress
Unit 3 · Comprehension Paper 1 · 29 June 2025 Morning

Read the following passage and answer the questions :

Every now and then some retired civil servant comes out with his memoirs, painting a glorious picture of the heights of administrative efficiency reached during his reign. There is often the suggestion that had there not been so much political interference, things would have been even more fantastic. It is not unusual for the self-styled hero to blame not only interfering politicians but also fellow civil servants who were idiots or crooks, for his failures. This attitude of smug satisfaction is, unfortunately developed during the years of service. Self preservation rather than service is encouraged by our whole system of rules and procedures.

The remedy has to be drastic and quickly effective. The over-protection now granted to civil servants must end. Today to remove an erring civil servant is just not possible. And the only thing that the highest authority in the Government, both in the state and at the centre, can do is to transfer an official from one job to another.

The rules for taking disciplinary action are so complicated that, in the end, the defaulting civil servant gets away, and gets his full emoluments even for the period of the disciplinary proceedings, thus making it a paid holiday for him.

The result is that the administration has become rule-oriented and not result oriented. Action is possible against the official who takes some interest in his work, but no action is ever taken against a person who does not deliver the goods. If the country is to adopt a result oriented approach, it is necessary to link job performance with job retention.

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

समय-समय पर कोई सेवानिवृत्त सिविल सेवक अपने संस्मरण लेकर सामने आता है, जिनमें वह अपने कार्यकाल में प्राप्त प्रशासनिक दक्षता की ऊँचाइयों का गौरवशाली चित्र प्रस्तुत करता है। प्रायः यह संकेत भी दिया जाता है कि यदि इतना अधिक राजनीतिक हस्तक्षेप न होता तो स्थिति और भी शानदार होती। यह कोई असामान्य बात नहीं कि ऐसा स्वयंभू नायक अपनी विफलताओं के लिए न केवल हस्तक्षेप करने वाले राजनीतिज्ञों को, बल्कि अपने उन सहकर्मी सिविल सेवकों को भी दोषी ठहराए जो मूर्ख अथवा बेईमान थे। आत्म-संतुष्टि की यह प्रवृत्ति दुर्भाग्य से सेवा के वर्षों में ही विकसित होती है। हमारे नियमों और प्रक्रियाओं की पूरी व्यवस्था सेवा के स्थान पर आत्म-रक्षा को प्रोत्साहित करती है।

उपचार कठोर और शीघ्र प्रभावी होना चाहिए। सिविल सेवकों को अब तक दिया गया अति-संरक्षण समाप्त होना चाहिए। आज किसी दोषी सिविल सेवक को हटाना संभव ही नहीं है। राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर सरकार का सर्वोच्च प्राधिकारी अधिक से अधिक इतना ही कर सकता है कि उस अधिकारी का एक पद से दूसरे पद पर स्थानांतरण कर दे।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के नियम इतने जटिल हैं कि अंततः दोषी सिविल सेवक बच निकलता है और अनुशासनात्मक कार्यवाही की अवधि का भी पूरा वेतन-भत्ता प्राप्त कर लेता है, इस प्रकार यह उसके लिए एक सवेतन अवकाश (paid holiday) बन जाता है।

परिणाम यह है कि प्रशासन परिणाम-उन्मुख न होकर नियम-उन्मुख हो गया है। उस अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई संभव है जो अपने कार्य में कुछ रुचि लेता है, किंतु उस व्यक्ति के विरुद्ध कभी कार्रवाई नहीं होती जो परिणाम नहीं देता। यदि देश को परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाना है, तो कार्य-निष्पादन को पद पर बने रहने से जोड़ना आवश्यक है।

What needs to be stopped by the government to correct the attitude of the civil servants ?सिविल सेवकों की प्रवृत्ति को सुधारने के लिए सरकार को किसे समाप्त करने की आवश्यकता है ?

Pick an option to check yourself, or open the answer below.

Show answer & explanation

Correct answer: A. Over-protectionअति-संरक्षण

Explanation

The second paragraph states plainly that the remedy must be drastic and that 'the over-protection now granted to civil servants must end', because at present an erring civil servant cannot be removed. Hence what must be stopped is over-protection.दूसरे अनुच्छेद में स्पष्ट कहा गया है कि उपचार कठोर होना चाहिए और 'सिविल सेवकों को अब तक दिया गया अति-संरक्षण समाप्त होना चाहिए', क्योंकि वर्तमान में दोषी सिविल सेवक को हटाया ही नहीं जा सकता। अतः जिसे रोका जाना चाहिए वह है अति-संरक्षण।

More Comprehension questions