All mock tests are FREE till 31 December — register to save your progress
Unit 3 · Comprehension Paper 1 · 22 October 2022 Morning

Read the passage and answer the questions that follow.

Trade policy typically reaches the public consciousness, and the media, when some national producers complain that there is distorted trade in the goods they produce. Often, producers are concerned because imported goods cut into their profits or cost them their jobs. Other producers may complain that foreign barriers to their goods keep them out of markets abroad and similarly cut into profits and cost jobs at home. To understand the domestic politics of trade, we need to know the interest in question, the institutions through which these interests are expressed, and how competing interests interact with one another. There are both benefits and costs to trade barriers. Virtually all tools of trade protection – tariffs, quotas, and other restrictions – make imports more expensive, which allows domestic producers to sell more of their products, to raise their prices, or both. When tariffs are imposed on foreign steel imported into the United States, American steelmakers can expand sales at higher prices. As a result, they may be able to increase profits, raise wages, and hire more workers. Quotas, which restrict the quality of foreign goods sold in the national market, ultimately have a similar impact in that the reduction in imports reduces supply, thus raising prices. So trade barriers assist national producers. The most direct cost of protection is to consumers of the protected good. Producers gain and consumers lose from protection. A trade barrier introduces economic inefficiencies. It leads consumers to consume less of those goods that protection has made artificially expensive.

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

व्यापार नीति आमतौर पर जन-चेतना और मीडिया तक तब पहुँचती है जब कुछ राष्ट्रीय उत्पादक यह शिकायत करते हैं कि उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं के व्यापार में विकृति है। प्रायः उत्पादक इसलिए चिंतित होते हैं क्योंकि आयातित वस्तुएँ उनके लाभ में कटौती करती हैं या उनकी नौकरियाँ छीन लेती हैं। अन्य उत्पादक यह शिकायत कर सकते हैं कि उनकी वस्तुओं के विरुद्ध विदेशी अवरोध उन्हें विदेशी बाज़ारों से बाहर रखते हैं और इसी प्रकार देश में लाभ घटाते हैं और नौकरियाँ छीनते हैं। व्यापार की घरेलू राजनीति को समझने के लिए हमें संबंधित हितों, उन संस्थाओं जिनके माध्यम से ये हित व्यक्त होते हैं, और प्रतिस्पर्धी हित एक-दूसरे के साथ कैसे अंतःक्रिया करते हैं – इन्हें जानना आवश्यक है। व्यापार अवरोधों के लाभ और लागत दोनों होते हैं। व्यापार संरक्षण के लगभग सभी साधन – प्रशुल्क (tariffs), कोटा और अन्य प्रतिबंध – आयात को अधिक महँगा बनाते हैं, जिससे घरेलू उत्पादक अपने उत्पाद अधिक बेच पाते हैं, उनकी कीमतें बढ़ा पाते हैं, या दोनों कर पाते हैं। जब संयुक्त राज्य अमेरिका में आयातित विदेशी इस्पात पर प्रशुल्क लगाए जाते हैं, तो अमेरिकी इस्पात निर्माता ऊँची कीमतों पर अपनी बिक्री बढ़ा सकते हैं। परिणामस्वरूप वे लाभ बढ़ा सकते हैं, मज़दूरी बढ़ा सकते हैं और अधिक श्रमिकों को नियुक्त कर सकते हैं। कोटा, जो राष्ट्रीय बाज़ार में बेची जाने वाली विदेशी वस्तुओं की मात्रा को सीमित करते हैं, अंततः इसी प्रकार का प्रभाव डालते हैं, क्योंकि आयात में कमी से आपूर्ति घटती है और कीमतें बढ़ती हैं। अतः व्यापार अवरोध राष्ट्रीय उत्पादकों की सहायता करते हैं। संरक्षण की सबसे प्रत्यक्ष लागत संरक्षित वस्तु के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ती है। संरक्षण से उत्पादकों को लाभ होता है और उपभोक्ताओं को हानि। व्यापार अवरोध आर्थिक अकुशलता उत्पन्न करता है। यह उपभोक्ताओं को उन वस्तुओं का कम उपभोग करने के लिए प्रेरित करता है जिन्हें संरक्षण ने कृत्रिम रूप से महँगा बना दिया है।

Trade policy assumes public importance, whenव्यापार नीति तब सार्वजनिक महत्व ग्रहण करती है, जब –

Pick an option to check yourself, or open the answer below.

Show answer & explanation

Correct answer: C. Producers complainउत्पादक शिकायत करते हैं

Explanation

The first sentence says trade policy reaches the public consciousness and the media 'when some national producers complain' about distorted trade. So the trigger is producers' complaints. The media reaction is a result of this, not the cause. The key shows A, which the passage does not say.पहला वाक्य कहता है कि व्यापार नीति जन-चेतना और मीडिया तक तब पहुँचती है 'जब कुछ राष्ट्रीय उत्पादक' व्यापार में विकृति की 'शिकायत करते हैं'। अतः इसका कारण उत्पादकों की शिकायत है। मीडिया की प्रतिक्रिया इसका परिणाम है, कारण नहीं। कुंजी में A दिया है, जो गद्यांश में नहीं कहा गया।

More Comprehension questions