All mock tests are FREE till 31 December — register to save your progress
Unit 3 · Comprehension Paper 1 · 27 June 2025 Morning

Read the following passage carefully and answer the questions:

Does more education lead to greater democracy? Or are more democratic countries better at educating their citizens? A recent NBER paper compared a group of Kenyan girls in 69 primary schools whose students were randomly selected to receive a scholarship with similar students in schools which received no such financial aid. Previous studies had shown that the scholarship programme led to higher test scores and increased the likelihood that girls enrolled in secondary school.

Overall, it significantly increased the amount of education obtained. For the new study the authors tried to see how the extra schooling had affected the political and social attitudes of the women in question. Findings suggested that education may make people more interested in improving their own lives but they may not necessarily see democracy as the way to do it.

Even in established democracies, more education does not always mean either more active political participation or greater faith in democracy. Poorer and less educated people often vote in larger numbers than their more educated compatriots, who often express disdain for the messiness of democracy yearning for the kind of government that would deal strongly with the corrupt and build highways, railway lines and bridges at a dizzying pace of authoritarian China.

निम्नलिखित गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढ़िए व उसके बाद पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

क्या अधिक शिक्षा वृहत्तर लोकतंत्र की ओर ले जाती है? अथवा क्या अधिक लोकतांत्रिक देश अपने नागरिकों को शिक्षित करने में उत्तम हैं? एन बी ई आर (NBER) के एक हाल के आलेख में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए यादृच्छिक रूप से चुनी गई 69 प्राथमिक विद्यालयों की केन्याई लड़कियों के एक समूह की तुलना ऐसी कोई वित्तीय सहायता न पाने वाले विद्यालयों के इसी प्रकार के विद्यार्थियों से की गई। विगत अध्ययनों ने दर्शाया था कि छात्रवृत्ति कार्यक्रम के चलते परीक्षा में ऊँचे अंक प्राप्त होते हैं और लड़कियों के माध्यमिक विद्यालय में दाखिले की संभावना बढ़ जाती है।

कुल मिलाकर, इससे शिक्षा-प्राप्ति की प्रमात्रा में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई। नए अध्ययन के लिए लेखकों ने यह देखने का प्रयास किया कि इस अतिरिक्त स्कूली शिक्षा ने अध्ययनाधीन महिलाओं की राजनीतिक व सामाजिक अभिवृत्तियों को किस प्रकार प्रभावित किया है। परिणामों से पता चलता है कि शिक्षा ने लोगों को अपने जीवन में सुधार करने में अधिक रुचि लेने वाला बेशक बनाया हो, परन्तु आवश्यक नहीं कि वे लोकतंत्र को ऐसा करने के एक माध्यम के रूप में देखें।

स्थापित लोकतांत्रिक देशों में भी अधिक शिक्षा का अर्थ हमेशा ही लोकतंत्र में अधिक सक्रिय राजनीतिक भागीदारी अथवा अधिक विश्वास नहीं होता। अधिक गरीब और कम शिक्षित लोग बहुधा अपने अधिक शिक्षित देशवासियों की अपेक्षा बड़ी संख्या में मतदान के लिए आते हैं; ये अधिक शिक्षित लोग बहुधा लोकतंत्र की अव्यवस्था (गंदगी) के प्रति तिरस्कार व्यक्त करते हैं और ऐसी सरकार के प्रति ललक दिखाते हैं जो भ्रष्ट लोगों से सख्ती से निपटे और सत्तावादी चीन की भाँति अत्यधिक तेज रफ्तार से राजमार्ग, रेललाइनें व पुल बनाए।

The phrase 'messiness of democracy' used in the passage is referred toगद्यांश में प्रयुक्त 'लोकतंत्र की अव्यवस्था (messiness of democracy)' पदबंध किससे सम्बन्धित है?

Pick an option to check yourself, or open the answer below.

Show answer & explanation

Correct answer: A. Educated electorates participate less in casting their votes leading to poor representation of right people in the government.शिक्षित निर्वाचक मतदान में कम भागीदारी करते हैं जिससे सरकार में सही लोगों का अनुपयुक्त प्रतिनिधित्व होता है।

Explanation

In the last paragraph the more educated citizens vote in smaller numbers and "express disdain for the messiness of democracy". The phrase therefore points to the low turnout of educated voters and the resulting poor representation of the right people in government.अंतिम अनुच्छेद में अधिक शिक्षित नागरिक कम संख्या में मतदान करते हैं और "लोकतंत्र की अव्यवस्था के प्रति तिरस्कार व्यक्त करते हैं"। अतः यह पदबंध शिक्षित मतदाताओं की कम भागीदारी तथा उससे उत्पन्न सही लोगों के अनुपयुक्त प्रतिनिधित्व की ओर संकेत करता है।

More Comprehension questions