All mock tests are FREE till 31 December — register to save your progress
UGC NET · PAPER 1

UGC NET Paper 1 – 11 October 2022 (Morning Shift) – Question Paper with Answer Key

50 questions · answer key at the end · updated 29 Sep 2026

Consider the following table which shows the total number of seats in each college in bracket and the number of students admitted to different streams in a particular year. Based on the data in the table answer questions 1–5:

निम्नलिखित तालिका पर विचार कीजिए, जिसमें किसी विशेष वर्ष के लिए कोष्ठक में प्रत्येक कॉलेज की सीटों की कुल संख्या दी गई है और नीचे विभिन्न संकायों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या दी गई है। तालिका के आँकड़ों के आधार पर प्रश्न सं. 1–5 का उत्तर दीजिए:

Q1. In which stream the number of admitted students is highest?किस संकाय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है?
  1. Medicalचिकित्सा
  2. Scienceविज्ञान
  3. Artsकला
  4. Engineeringअभियांत्रिकी
Answer & explanation →
Q2. What is the percentage of vacant seats?रिक्त सीटों का प्रतिशत क्या है?
  1. 17.66
  2. 15.66
  3. 14.22
  4. 16.67
Answer & explanation →
Q3. What is the ratio of students admitted to science stream and engineering stream?विज्ञान संकाय और अभियांत्रिकी संकाय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का अनुपात क्या है?
  1. 9 : 4
  2. 7 : 4
  3. 11 : 5
  4. 9 : 5
Answer & explanation →
Q4. What is the percentage of students admitted to Medical stream among the total number of admissions of the college?कॉलेजों के कुल प्रवेशों में से चिकित्सा संकाय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत क्या है?
  1. 13
  2. 15
  3. 14
  4. 16
Answer & explanation →
Q5. What is the average number of Arts students admitted to each college?प्रत्येक कॉलेज में प्रवेश लेने वाले कला के विद्यार्थियों की औसत संख्या क्या है?
  1. ~ 214
  2. ~ 212
  3. ~ 215
  4. ~ 217
Answer & explanation →
Q6. Match List I with List II:
List IList II
(A) Mind Maps(I) Allow student to explore the lesson before the teacher describes
(B) Gamifications(II) Virtual Reality
(C) Flipped Classrooms(III) Use of self-learning tools
(D) ICT based teaching method(IV) Learning through using quizzes
Choose the correct answer from the options given below:
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची Iसूची II
(A) मन:चित्र (Mind Maps)(I) शिक्षक की व्याख्या के पूर्व विद्यार्थी को पाठ के अन्वेषण की अनुमति देना
(B) गेमीफिकेशन (Gamifications)(II) प्रतीयमान वास्तविकता (Virtual Reality)
(C) उत्क्षेपित (Flipped) कक्षा(III) स्व-शिक्षा उपकरणों का उपयोग
(D) ICT आधारित शिक्षण पद्धति(IV) प्रश्नोत्तरी (Quiz) के उपयोग द्वारा सीखना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
  2. (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(II)
  3. (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)
  4. (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)
Answer & explanation →
Q7. Match List I with List II:
List IList II
(A) Formative Evaluation(I) The purpose is to check the aptitude of a candidate for the course or subject. Entrance exam can be conducted for the same.
(B) Placement Evaluation(II) It provides the student with feedback regarding his/her success or failure in attaining the instructional objectives.
(C) Summative Evaluation(III) This evaluation provides an explanation for the possible causes for problems in learning.
(D) Diagnostic Evaluation(IV) It is a method of judging the worth of a programme at the end of programme activities.
Choose the correct answer from the options given below:
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची Iसूची II
(A) रचनात्मक (Formative) मूल्यांकन(I) पाठ्यक्रम अथवा विषय के लिए अभ्यर्थी की अभिरुचि का पता लगाना इसका उद्देश्य है। इसी के लिए प्रवेश परीक्षा करायी जा सकती है।
(B) स्थानन (Placement) मूल्यांकन(II) यह विद्यार्थी को अनुदेशात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल अथवा असफल होने के संबंध में प्रतिपुष्टि प्रदान करता है।
(C) संकलनात्मक (Summative) मूल्यांकन(III) यह मूल्यांकन अधिगम की समस्याओं के संभावित कारणों की व्याख्या प्रदान करता है।
(D) उपचारात्मक/निदानात्मक (Diagnostic) मूल्यांकन(IV) यह कार्यक्रम गतिविधियों के समापन पर कार्यक्रम के महत्त्व के बारे में निर्णय करने की पद्धति है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
  2. (A)-(III), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(IV)
  3. (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
  4. (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(III)
Answer & explanation →
Q8. Which of the following is/are the feature/s of Reflective level of teaching?
(A) Students learn by understanding the facts and information.
(B) Teaching is nothing but learning the subject by rote.
(C) Development of problem-solving ability.
(D) The student's original thinking and creative abilities.
(E) The pupils are kept in strict disciplines and cramming is insisted.
Choose the correct answer from the options given below:
निम्नलिखित में से कौन-सी चिंतन के स्तर (Reflective level) के शिक्षण की विशेषता/विशेषताएँ हैं?
(A) विद्यार्थी तथ्यों और सूचनाओं को समझकर सीखते हैं।
(B) शिक्षण विषय को रटकर सीखने के अतिरिक्त कुछ नहीं है।
(C) समस्या-समाधान क्षमता का विकास।
(D) विद्यार्थी की मौलिक चिंतन एवं सृजनात्मक क्षमताएँ।
(E) विद्यार्थियों को कठोर अनुशासन में रखा जाता है और रटने पर बल दिया जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (B) and (C) onlyकेवल (B) और (C)
  2. (D) and (E) onlyकेवल (D) और (E)
  3. (A) and (B) onlyकेवल (A) और (B)
  4. (C) and (D) onlyकेवल (C) और (D)
Answer & explanation →
Q9. Put the following in correct sequence in the light of process of Evaluation systems.
(A) Development and use of measurement instruments.
(B) Interpretation of Data.
(C) Setting objectives and criterion.
(D) Formulation of judgements and taking of appropriate action.
Choose the correct answer from the options given below:
मूल्यांकन प्रणाली की प्रक्रिया के आलोक में निम्नलिखित को सही क्रम में रखिए।
(A) मापन उपकरणों का विकास और उनका उपयोग।
(B) आँकड़ों की व्याख्या।
(C) उद्देश्यों और कसौटी (मानदंड) का निर्धारण।
(D) निर्णयों का निरूपण और उचित कार्रवाई करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A), (B), (C), (D)
  2. (B), (C), (A), (D)
  3. (C), (A), (B), (D)
  4. (A), (C), (B), (D)
Answer & explanation →
Q10. In which of the learner-centered methods students are first presented with challenges?शिक्षार्थी-केंद्रित विधियों में से किसमें विद्यार्थियों के समक्ष सबसे पहले चुनौतियाँ प्रस्तुत की जाती हैं?
  1. Self learningस्व-अधिगम
  2. Active learningसक्रिय अधिगम
  3. Inductive teaching and learningआगमनात्मक शिक्षण एवं अधिगम
  4. Cooperative learningसहकारी अधिगम
Answer & explanation →
Q11. What is the full form of 'MLA' as a referencing style?संदर्भ शैली (referencing style) के रूप में MLA का पूर्ण रूप क्या है?
  1. Machine Language Adaptation
  2. Modern Language Association
  3. Management Language Authority
  4. Mainstream Language Association
Answer & explanation →
Q12. Given below are two statements : One is labelled as Assertion (A) and the other is labelled as Reason (R).
Assertion (A): Qualitative research is guided by positivistic epistemology.
Reason (R): The aim of quantitative research is only to test hypothesis.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में तथा दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में।
अभिकथन (A): गुणात्मक (Qualitative) शोध प्रत्यक्षवादी ज्ञानमीमांसा से दिशा-निर्देशित होता है।
कारण (R): परिमाणात्मक (Quantitative) शोध का उद्देश्य केवल परिकल्पना का परीक्षण करना है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both (A) and (R) are correct and (R) is the correct explanation of (A)(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. Both (A) and (R) are correct but (R) is NOT the correct explanation of (A)(A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. (A) is correct but (R) is not correct(A) सही है, किंतु (R) सही नहीं है
  4. (A) is not correct but (R) is correct(A) सही नहीं है, किंतु (R) सही है
Answer & explanation →
Q13. Given below are two statements :
Statement I : In present time, researchers prefer to write research papers over writing a monograph.
Statement II : Monographs and books are not included in the data base of research.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : वर्तमान समय में शोधकर्ता मोनोग्राफ लिखने की अपेक्षा शोध-पत्र लिखना अधिक पसंद करते हैं।
कथन II : शोध के डेटाबेस में मोनोग्राफ और पुस्तकें सम्मिलित नहीं की जातीं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are correctकथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. Both Statement I and Statement II are incorrectकथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. Statement I is correct but Statement II is incorrectकथन I सही है, किंतु कथन II गलत है
  4. Statement I is incorrect but Statement II is correctकथन I गलत है, किंतु कथन II सही है
Answer & explanation →
Q14. Given below are two statements :
Statement I : Field notes are important for prompting the ethnographer's memory and form much of the data for subsequent analysis.
Statement II : Research methods such as qualitative interviewing are flexible, and are less disruptive of the work and personal lives of both researchers and research participants.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : क्षेत्र-टिप्पणियाँ (Field notes) नृजातीय अध्येता की स्मृति को उद्दीप्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण हैं और परवर्ती विश्लेषण के लिए अधिकांश आँकड़े इन्हीं से बनते हैं।
कथन II : गुणात्मक साक्षात्कार जैसी शोध-विधियाँ लचीली होती हैं तथा शोधकर्ताओं एवं शोध-प्रतिभागियों दोनों के कार्य और व्यक्तिगत जीवन में अपेक्षाकृत कम व्यवधान डालती हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are correctकथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. Both Statement I and Statement II are incorrectकथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. Statement I is correct but Statement II is incorrectकथन I सही है, किंतु कथन II गलत है
  4. Statement I is incorrect but Statement II is correctकथन I गलत है, किंतु कथन II सही है
Answer & explanation →
Q15. Which among the following are examples of personal documents, for the purpose of sources of data?
(A) Diaries
(B) Mass media outputs
(C) Letters
(D) Autobiographies
(E) Company documents
Choose the most appropriate answer from the options given below:
आँकड़ों के स्रोत के प्रयोजन से निम्नलिखित में से कौन-से व्यक्तिगत दस्तावेज़ों के उदाहरण हैं?
(A) डायरियाँ
(B) जनसंचार माध्यमों की सामग्री
(C) पत्र
(D) आत्मकथाएँ
(E) कंपनी के दस्तावेज़
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. (A), (B), (C) onlyकेवल (A), (B), (C)
  2. (A), (C), (E) onlyकेवल (A), (C), (E)
  3. (A), (C), (D) onlyकेवल (A), (C), (D)
  4. (B), (C), (D) onlyकेवल (B), (C), (D)
Answer & explanation →
Q16. In terms of communication, most online platforms of teaching and learning are :संप्रेषण की दृष्टि से, शिक्षण और अधिगम के अधिकांश ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म होते हैं :
  1. Synchronousतुल्यकालिक (Synchronous)
  2. Asynchronousअतुल्यकालिक (Asynchronous)
  3. One-to-noneएक-से-किसी नहीं (One-to-none)
  4. Tied to specific timeframeकिसी निश्चित समय-सीमा से बँधे हुए
Answer & explanation →
Q17. Which of the following are barriers to acceptance of communicated messages?
(A) Body language with positive vibes
(B) Attitude of the listener
(C) Values of the decoder
(D) Status clash
(E) Knowledge stimuli
Choose the correct answer from the options given below:
निम्नलिखित में से कौन-से संप्रेषित संदेशों की स्वीकृति में अवरोध हैं?
(A) सकारात्मक भाव वाली शारीरिक भाषा
(B) श्रोता की अभिवृत्ति
(C) विकोडक (decoder) के मूल्य
(D) प्रस्थिति-टकराव (Status clash)
(E) ज्ञान-उद्दीपक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A), (B), (C) onlyकेवल (A), (B), (C)
  2. (B), (C), (D) onlyकेवल (B), (C), (D)
  3. (C), (D), (E) onlyकेवल (C), (D), (E)
  4. (A), (D), (E) onlyकेवल (A), (D), (E)
Answer & explanation →
Q18. Given below are two statements :
Statement I : Western concepts focus on wholeness and unity of communication.
Statement II : Non-Western communication concepts have the strong central idea of individualism.
In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : पाश्चात्य संकल्पनाएँ संप्रेषण की समग्रता और एकता पर केंद्रित हैं।
कथन II : गैर-पाश्चात्य संप्रेषण संकल्पनाओं में व्यक्तिवाद का प्रबल केंद्रीय विचार होता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are trueकथन I और कथन II दोनों सत्य हैं
  2. Both Statement I and Statement II are falseकथन I और कथन II दोनों असत्य हैं
  3. Statement I is true but Statement II is falseकथन I सत्य है, किंतु कथन II असत्य है
  4. Statement I is false but Statement II is trueकथन I असत्य है, किंतु कथन II सत्य है
Answer & explanation →
Q19. As per the New London Group, the five modes of communication in sequence are :
(A) Linguistic
(B) Visual
(C) Aural
(D) Gestural
(E) Spatial
Choose the correct answer from the options given below:
न्यू लंदन ग्रुप (New London Group) के अनुसार, संप्रेषण के पाँच रूप (modes) क्रम में हैं :
(A) भाषिक (Linguistic)
(B) दृश्य (Visual)
(C) श्रव्य (Aural)
(D) भाव-भंगिमात्मक (Gestural)
(E) स्थानिक (Spatial)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A), (B), (C), (D), (E)
  2. (B), (C), (D), (E), (A)
  3. (C), (D), (E), (A), (B)
  4. (D), (E), (A), (B), (C)
Answer & explanation →
Q20. Match List I with List II:
List I (Elements of Human Communication)List II (Representational Description)
(A) People(I) Semanticism
(B) Ideas(II) Lead to modification of Physical environment
(C) Noise(III) Information processors
(D) Language(IV) Expression of creativity
Choose the correct answer from the options given below:
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची I (मानव संप्रेषण के तत्व)सूची II (प्रतिरूपात्मक वर्णन)
(A) लोग(I) अर्थविज्ञानवाद (Semanticism)
(B) विचार(II) इससे भौतिक परिवेश का रूपांतरण होता है
(C) शोर (Noise)(III) सूचना के संसाधक
(D) भाषा(IV) रचनात्मकता की अभिव्यक्ति
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)
  2. (A)-(I), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(III)
  3. (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(II)
  4. (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(II), (D)-(I)
Answer & explanation →
Q21. If 7461 is coded as 135, then what will be the code for 6893?यदि 7461 को 135 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो 6893 का कूट क्या होगा?
  1. 151
  2. 161
  3. 179
  4. 152
Answer & explanation →
Q22. A clock is set right at 5 A.M. The clock loses 16 minutes in 24 hours. What will be the true time when the clock indicates 10 P.M. on 4th day?एक घड़ी को प्रातः 5 बजे सही सेट किया जाता है। 24 घंटों में घड़ी 16 मिनट की हानि करती है। जब घड़ी चौथे दिन रात्रि 10 बजे का समय दिखाती है, तो सही समय क्या होगा?
  1. 11 A.M.पूर्वाह्न 11 बजे
  2. 11 P.M.रात्रि 11 बजे
  3. 9 P.M.रात्रि 9 बजे
  4. 10 P.M.रात्रि 10 बजे
Answer & explanation →
Q23. Given below are two statements :
Statement I : If you know the length of any one side of a right angled triangle, the area of the triangle can be found.
Statement II : If you know the length of two sides of a right angled triangle, the length of the third side can be found.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : यदि आपको किसी समकोण त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई ज्ञात हो, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल निकाला जा सकता है।
कथन II : यदि आपको किसी समकोण त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाई ज्ञात हो, तो तीसरी भुजा की लंबाई निकाली जा सकती है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are correctकथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. Both Statement I and Statement II are incorrectकथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. Statement I is correct but Statement II is incorrectकथन I सही है, किंतु कथन II गलत है
  4. Statement I is incorrect but Statement II is correctकथन I गलत है, किंतु कथन II सही है
Answer & explanation →
Q24. Which of the following has the highest value?निम्नलिखित में से किसका मान अधिकतम है?
  1. 152
  2. 64
  3. 27
  4. 35
Answer & explanation →
Q25. What will be the diameter of a circle having area equal to that of a square of side 2.0 m?2.0 m भुजा वाले वर्ग के क्षेत्रफल के समान क्षेत्रफल वाले एक वृत्त का व्यास क्या होगा?
  1. ~ 1.256 m
  2. ~ 2.257 m
  3. ~ 0.88 m
  4. ~ 2.718 m
Answer & explanation →
Q26. "The secretaries have asked us to provide lounge areas where they can spend their coffee breaks. This request will have to be refused. If we give them lounge areas, next they will ask for spas and swimming pools. Then it will be yoga centres and fitness gyms. Expenditures for these facilities will drive us into bankruptcy". Which fallacy is committed in the above argument?"सचिवों ने हमसे विश्राम-कक्ष प्रदान करने की माँग की है जहाँ वे अपने कॉफ़ी ब्रेकों का समय व्यतीत कर सकें। इस माँग को अस्वीकार करना होगा। यदि हम उन्हें विश्राम-कक्ष दे देते हैं, तो आगे वे स्पा और स्विमिंग पूलों की माँग करेंगे। फिर योग केंद्रों और फिटनेस जिमों की माँग की जाएगी। इन सुविधाओं पर खर्च करते-करते हम दिवालिया हो जाएँगे।" उपर्युक्त तर्क में कौन-सा तर्कदोष किया जा रहा है?
  1. Strawmanपुतला (Strawman)
  2. Hasty generalizationअविचारी सामान्यीकरण (Hasty generalization)
  3. Red herringरेड हेरिंग (Red herring)
  4. Slippery slopeफिसलनयुक्त ढलान (Slippery slope)
Answer & explanation →
Q27. Given below are two statements :
Statement I : The intensional meaning consists of the qualities or attributes that the term denotes.
Statement II : The extensional meaning consists of the members of the class that the term denotes.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : आशयार्थ (intensional meaning) में वे गुण या विशेषताएँ होती हैं जिन्हें पद निर्दिष्ट करता है।
कथन II : विस्तारार्थ (extensional meaning) में पद द्वारा निर्दिष्ट वर्ग के सदस्य होते हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are correctकथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. Both Statement I and Statement II are incorrectकथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. Statement I is correct but Statement II is incorrectकथन I सही है, किंतु कथन II गलत है
  4. Statement I is incorrect but Statement II is correctकथन I गलत है, किंतु कथन II सही है
Answer & explanation →
Q28. Which of the following is true regarding Nyāya view of invariable concomitance?
(A) It is determined by inductive process of reasoning which corresponds to Mill's method of agreement and method of difference.
(B) It is based on concomitance of affirmatives that wherever a product exists the material cause thereof exists.
(C) It is based on the concomitance of negatives that wherever a material cause does not exist the product thereof does not exist.
(D) Nyaya view of inductive process does not correspond to Mill's method of agreement and method of difference.
Choose the correct answer from the options given below:
नियत साहचर्य (invariable concomitance / व्याप्ति) के न्याय दृष्टिकोण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से सत्य हैं?
(A) यह तर्क की आगमनात्मक प्रक्रिया से निर्धारित होता है जो मिल की अन्वय प्रणाली और व्यतिरेक प्रणाली के समरूप होता है।
(B) यह अस्तित्ववाचकों के साहचर्य पर आधारित है — जहाँ कहीं भी परिणाम का अस्तित्व होता है, वहाँ उसके भौतिक कारण का भी अस्तित्व होता है।
(C) यह नकारात्मकों के साहचर्य पर आधारित है — जहाँ कहीं भी भौतिक कारण का अस्तित्व नहीं होता, वहाँ उसके परिणाम का अस्तित्व नहीं होता।
(D) आगमनात्मक प्रक्रिया का न्याय दृष्टिकोण मिल की अन्वय प्रणाली और व्यतिरेक प्रणाली के समरूप नहीं होता।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A), (C) and (D) onlyकेवल (A), (C) और (D)
  2. (B), (C) and (D) onlyकेवल (B), (C) और (D)
  3. (B) and (C) onlyकेवल (B) और (C)
  4. (A), (B) and (C) onlyकेवल (A), (B) और (C)
Answer & explanation →
Q29. 'If Sneha tampered with the examination script, then she is guilty of a crime. Sneha did not tamper with the examination script. Therefore Sneha is not guilty of a crime'. Which fallacy is committed in the above argument?'यदि स्नेहा ने परीक्षा की उत्तर-पुस्तिका से छेड़छाड़ की, तो वह अपराध की दोषी है। स्नेहा ने परीक्षा की उत्तर-पुस्तिका से छेड़छाड़ नहीं की। अतः स्नेहा अपराध की दोषी नहीं है।' उपर्युक्त तर्क में कौन-सा तर्कदोष किया गया है?
  1. Fallacy of affirming the antecedentपूर्ववर्ती को प्रतिपादित करने का तर्कदोष
  2. Fallacy of compositionसंयोजन का तर्कदोष
  3. Fallacy of denying the antecedentपूर्ववर्ती के निषेध का तर्कदोष
  4. Fallacy of affirming the consequentअनुवर्ती को प्रतिपादित करने का तर्कदोष
Answer & explanation →
Q30. Given below are two statements :
Statement I : According to Nyaya philosophy an argument does not proceed on the issues that are well established.
Statement II : According to Nyaya philosophy an argument can proceed only on those issues that are completely and absolutely unknown.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : न्याय दर्शन के अनुसार जो विषय भली-भाँति स्थापित हैं, उन पर तर्क आगे नहीं बढ़ता।
कथन II : न्याय दर्शन के अनुसार तर्क केवल उन्हीं विषयों पर आगे बढ़ सकता है जो पूर्णतः और नितांत रूप से अज्ञात हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are correctकथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. Both Statement I and Statement II are incorrectकथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. Statement I is correct but Statement II is incorrectकथन I सही है, किंतु कथन II गलत है
  4. Statement I is incorrect but Statement II is correctकथन I गलत है, किंतु कथन II सही है
Answer & explanation →
Q31. What is the full form of the acronym CAD and CAM?संक्षिप्ताक्षर CAD और CAM का पूर्ण रूप क्या है?
  1. Control Aided Data and Computer Aided ManControl Aided Data और Computer Aided Man
  2. Computer Aided Design and Computer Aided ManufacturingComputer Aided Design और Computer Aided Manufacturing
  3. Computer Aided Design and Computer Aided MaintenanceComputer Aided Design और Computer Aided Maintenance
  4. Computer Aided Design and Computer Aided ManComputer Aided Design और Computer Aided Man
Answer & explanation →
Q32. Which two of the following tasks are carried out by all operating systems?
(A) Repairing mouse
(B) Data logging
(C) Managing system resources including memory
(D) Transferring data to printer
(E) Drawing image
Choose the correct answer from the options given below:
निम्नलिखित में से कौन-से दो कार्य सभी ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा किए जाते हैं?
(A) माउस की मरम्मत करना
(B) डेटा लॉगिंग
(C) स्मृति सहित सिस्टम संसाधनों का प्रबंधन करना
(D) प्रिंटर को डेटा स्थानांतरित करना
(E) चित्र बनाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A) and (D) onlyकेवल (A) और (D)
  2. (B) and (C) onlyकेवल (B) और (C)
  3. (C) and (D) onlyकेवल (C) और (D)
  4. (C) and (E) onlyकेवल (C) और (E)
Answer & explanation →
Q33. The functional components of a digital computer are :
(A) Input Device
(B) Printer
(C) Central Processing Unit
(D) Memory
(E) Output Device
Choose the correct answer from the options given below:
डिजिटल कंप्यूटर के प्रकार्यात्मक घटक हैं :
(A) इनपुट डिवाइस
(B) प्रिंटर
(C) केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई (CPU)
(D) स्मृति (Memory)
(E) आउटपुट डिवाइस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A), (B), (C), (D) onlyकेवल (A), (B), (C), (D)
  2. (A), (D), (E) onlyकेवल (A), (D), (E)
  3. (A), (C), (D), (E) onlyकेवल (A), (C), (D), (E)
  4. (C), (D), (E) onlyकेवल (C), (D), (E)
Answer & explanation →
Q34. Given below are two statements :
Statement I : Piracy refers to attempts to gain information from otherwise undisclosed areas.
Statement II : Hacking refers to the unauthorized duplication of computer software.
In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : 'पाइरेसी' से आशय उन प्रयासों से है जिनके द्वारा अन्यथा अप्रकट क्षेत्रों से सूचना प्राप्त की जाती है।
कथन II : 'हैकिंग' से आशय कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर की अनधिकृत प्रतिलिपि बनाने से है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are trueकथन I और कथन II दोनों सत्य हैं
  2. Both Statement I and Statement II are falseकथन I और कथन II दोनों असत्य हैं
  3. Statement I is true but Statement II is falseकथन I सत्य है, किंतु कथन II असत्य है
  4. Statement I is false but Statement II is trueकथन I असत्य है, किंतु कथन II सत्य है
Answer & explanation →
Q35. Given below are two statements :
Statement I : SWAYAM is Study Web of Active Learning for Young Aspiring Mind.
Statement II : SWAYAM is Source With Active Young Aspirational Mindfullness.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : SWAYAM का पूर्ण रूप Study Web of Active Learning for Young Aspiring Mind है।
कथन II : SWAYAM का पूर्ण रूप Source With Active Young Aspirational Mindfullness है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both Statement I and Statement II are correctकथन I और कथन II दोनों सही हैं
  2. Both Statement I and Statement II are incorrectकथन I और कथन II दोनों गलत हैं
  3. Statement I is correct but Statement II is incorrectकथन I सही है, किंतु कथन II गलत है
  4. Statement I is incorrect but Statement II is correctकथन I गलत है, किंतु कथन II सही है
Answer & explanation →
Q36. Given below are two statements : One is labelled as Assertion (A) and the other is labelled as Reason (R).
Assertion (A): Geothermal fluids are rich in salts and other contaminants such as hydrogen sulphide (H2S) and oxides of nitrogen (NOx).
Reason (R): They are re-injected into ground rather than being dumped to river or ponds.
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में तथा दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में।
अभिकथन (A): भूतापीय द्रव लवणों तथा हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) और नाइट्रोजन के ऑक्साइड (NOx) जैसे अन्य संदूषकों से समृद्ध होते हैं।
कारण (R): इन्हें नदियों या तालाबों में डालने के बजाय भूमि में पुनः अंतःक्षेपित (re-inject) किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. Both (A) and (R) are correct and (R) is the correct explanation of (A)(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. Both (A) and (R) are correct but (R) is NOT the correct explanation of (A)(A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. (A) is correct but (R) is not correct(A) सही है, किंतु (R) सही नहीं है
  4. (A) is not correct but (R) is correct(A) सही नहीं है, किंतु (R) सही है
Answer & explanation →
Q37. Which one among the following is not a unit of measurement of surface ozone?निम्नलिखित में से कौन-सी सतही ओज़ोन के मापन की इकाई नहीं है?
  1. Microgram per meter cubeमाइक्रोग्राम प्रति घन मीटर
  2. Nanogram per meter cubeनैनोग्राम प्रति घन मीटर
  3. Dobson unitडॉब्सन इकाई
  4. Parts per millionभाग प्रति मिलियन (पार्ट्स पर मिलियन)
Answer & explanation →
Q38. Match List I with List II:
List I (Water Pollutant Type)List II (Example)
(A) Toxic Pollutant(I) Chlorine
(B) Nontoxic Pollutant(II) Protozoa
(C) Macroscopic Pollutant(III) Benzene
(D) Pathogenic Pollutant(IV) Food cans
Choose the correct answer from the options given below:
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची I (जल प्रदूषक का प्रकार)सूची II (उदाहरण)
(A) विषाक्त प्रदूषक(I) क्लोरीन
(B) गैर-विषाक्त प्रदूषक(II) प्रोटोजोआ
(C) स्थूल (Macroscopic) प्रदूषक(III) बेंजीन
(D) रोगजनक प्रदूषक(IV) भोजन के डिब्बे (फ़ूड कैन)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A)-(III), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(IV)
  2. (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
  3. (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
  4. (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
Answer & explanation →
Q39. Match List I with List II:
List I (Energy Source)List II (Environmental Impacts)
(A) Wind Energy(I) Emission of Green House Gases
(B) Thermal Energy(II) Loss of riparian vegetation
(C) Hydroelectric Energy(III) Hazardous for birds and bats
(D) Photovoltaic energy(IV) Production of toxic wastes
Choose the correct answer from the options given below:
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची I (ऊर्जा स्रोत)सूची II (पर्यावरणीय प्रभाव)
(A) पवन ऊर्जा(I) ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन
(B) तापीय ऊर्जा(II) नदी किनारे की वनस्पतियों का ह्रास
(C) जलविद्युत ऊर्जा(III) पक्षियों और चमगादड़ों के लिए खतरनाक
(D) प्रकाशवोल्टीय ऊर्जा(IV) विषाक्त अपशिष्टों का उत्पादन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
  2. (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(III)
  3. (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
  4. (A)-(III), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(IV)
Answer & explanation →
Q40. Match List I with List II:
List I (Hazardous Waste)List II (Explanation)
(A) F-list(I) Hazardous wastes from specific industrial processes
(B) K-list(II) Discarded chemicals exceeding 25 kilograms per month
(C) P-list(III) Hazardous wastes from non-specific sources
(D) U-list(IV) Discarded chemicals exceeding 1 kilogram per month
Choose the correct answer from the options given below:
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची I (खतरनाक अपशिष्ट)सूची II (व्याख्या)
(A) एफ-सूची (F-list)(I) विशिष्ट औद्योगिक प्रक्रियाओं से प्राप्त होने वाले खतरनाक अपशिष्ट
(B) के-सूची (K-list)(II) 25 किलोग्राम प्रति माह से अधिक अपशिष्ट रसायन
(C) पी-सूची (P-list)(III) गैर-विशिष्ट स्रोतों से प्राप्त खतरनाक अपशिष्ट
(D) यू-सूची (U-list)(IV) 1 किलोग्राम प्रति माह से अधिक अपशिष्ट रसायन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
  2. (A)-(II), (B)-(III), (C)-(I), (D)-(IV)
  3. (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(I)
  4. (A)-(I), (B)-(IV), (C)-(II), (D)-(III)
Answer & explanation →
Q41. Modern Universities were established in India in 1857 atभारत में वर्ष 1857 में आधुनिक विश्वविद्यालयों की स्थापना कहाँ हुई थी?
  1. Calcutta, Madras and Hyderabadकलकत्ता, मद्रास और हैदराबाद
  2. Calcutta, Madras and Bombayकलकत्ता, मद्रास और बंबई
  3. Calcutta, Bombay and Hyderabadकलकत्ता, बंबई और हैदराबाद
  4. Calcutta, Banaras and Hyderabadकलकत्ता, बनारस और हैदराबाद
Answer & explanation →
Q42. Which among the following is not related to the ranking of World Universities?निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग से संबंधित नहीं है?
  1. Times higher rankingटाइम्स हायर रैंकिंग
  2. QS rankingक्यू एस (QS) रैंकिंग
  3. Madrid rankingमैड्रिड रैंकिंग
  4. Shanghai rankingशंघाई रैंकिंग
Answer & explanation →
Q43. Which among the following are related to the quality of research articles?
(A) number of research articles
(B) impact factor
(C) citation index
(D) frequency of their publication
(E) h-index
Choose the correct answer from the options given below:
निम्नलिखित में से कौन-से शोध आलेखों की गुणवत्ता से संबंधित हैं?
(A) शोध आलेखों की संख्या
(B) प्रभाव-कारक (Impact factor)
(C) उद्धरण सूचकांक (Citation index)
(D) उनके प्रकाशन की आवृत्ति
(E) एच-सूचकांक (h-index)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A), (B), (C) onlyकेवल (A), (B), (C)
  2. (B), (C), (D), (E) onlyकेवल (B), (C), (D), (E)
  3. (B), (C), (E) onlyकेवल (B), (C), (E)
  4. (A), (B), (C), (E) onlyकेवल (A), (B), (C), (E)
Answer & explanation →
Q44. Match List I with List II:
List I (Values)List II (Meaning)
(A) Integrity(I) Having a good attitude
(B) Team work(II) Dedication and hardwork
(C) Discipline(III) Do the right thing
(D) Positivity(IV) Helping and cooperating with each other
Choose the correct answer from the options given below:
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची I (मूल्य)सूची II (अर्थ)
(A) सत्यनिष्ठा (Integrity)(I) अच्छी अभिवृत्ति रखना
(B) समूह कार्य (Team work)(II) समर्पण और अथक परिश्रम
(C) अनुशासन(III) सही कार्य करना
(D) सकारात्मकता(IV) परस्पर सहायता और सहयोग करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
  1. (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(II), (D)-(I)
  2. (A)-(III), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(I)
  3. (A)-(IV), (B)-(I), (C)-(III), (D)-(II)
  4. (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)
Answer & explanation →
Q45. Which of the following were important aspects of Ninth Five Year plans (1997-2002) pertaining to higher education in India.
(A) Improvement in quality and systemic efficiency
(B) Conferring autonomous status by UGC on selected colleges
(C) Encouraging research in higher education
(D) Vocationalisation of higher education
(E) Improvement of quality and relevance of technical education
Choose the most appropriate answer from the options given below:
भारत में नौवीं पंचवर्षीय योजना (1997-2002) में उच्च शिक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण पहलू निम्नलिखित में से कौन-से थे?
(A) गुणवत्ता और प्रणाली की दक्षता में सुधार
(B) यू.जी.सी. द्वारा चुनिंदा महाविद्यालयों को स्वायत्तता की पदवी प्रदान करना
(C) उच्च शिक्षा में शोध को प्रोत्साहन देना
(D) उच्च शिक्षा का व्यावसायिकीकरण
(E) तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और प्रासंगिकता में सुधार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए:
  1. (B), (C), (D), and (E) onlyकेवल (B), (C), (D) और (E)
  2. (A), (B), (D), and (E) onlyकेवल (A), (B), (D) और (E)
  3. (A) and (E) onlyकेवल (A) और (E)
  4. (C) and (D) onlyकेवल (C) और (D)
Answer & explanation →

Read the passage and answer questions from 46 to 50.

Reflected evaluation demands reasoning regarding relative importance, not just counting. This is an exercise in which we are constantly engaged. To that general understanding has to be added the possible importance of public reasoning as a way of extending the reach and reliability of valuations and making them more robust. The necessity of scrutiny and critical assessment is not just a demand for self-centred evaluation by secluded individuals, but a pointer to the fruitfulness of public discussion and of interactive public reasoning : social evaluations may be starved of useful information and good arguments if they are entirely based on separated and sequestered cogitation. Public discussion and deliberation can lead to a better understanding of the role, reach and significance of particular functionings and their combinations. To illustrate, public discussion of gender-based inequalities in India has helped to bring out, in recent years, the importance of certain freedoms that did not receive adequate acknowledgement earlier. Examples include the freedom to depart from fixed and time honoured family roles that limit the social and economic opportunities of women, and also from a social value system that is more geared to recognising men's deprivation than women's. These traditional antecedents of gender inequality in well-established, male-dominated societies demand not only individual concern but also informative public discussion and often enough, agitation. The connection between public reasoning and the choice and weighting of capabilities in social assessment is important to emphasize. It also points to the absurdity of the argument that is sometimes presented, which claims that the capability approach would be usable and operational, only if it comes with a set of given weights on the distinct functionings in some fixed list of relevant capabilities.

गद्यांश को पढ़िए और प्रश्न 46 से 50 तक के उत्तर दीजिए।

विवेकपूर्ण (परावर्तित) मूल्यांकन केवल गणना की नहीं, बल्कि सापेक्ष महत्त्व के संबंध में तर्कणा की माँग करता है। यह एक ऐसा अभ्यास है जिसमें हम निरंतर संलग्न रहते हैं। इस सामान्य समझ में सार्वजनिक तर्कणा के संभावित महत्त्व को भी जोड़ना होगा, क्योंकि वह मूल्यांकनों की पहुँच और विश्वसनीयता का विस्तार करने तथा उन्हें अधिक सुदृढ़ बनाने का एक मार्ग है। संवीक्षा और आलोचनात्मक आकलन की आवश्यकता केवल एकाकी व्यक्तियों द्वारा किए गए आत्म-केंद्रित मूल्यांकन की माँग नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक विमर्श तथा अंतःक्रियात्मक सार्वजनिक तर्कणा की फलप्रदता का संकेत है : यदि सामाजिक मूल्यांकन पूर्णतः पृथक और एकांत चिंतन पर आधारित हों, तो वे उपयोगी सूचनाओं और अच्छे तर्कों से वंचित रह सकते हैं। सार्वजनिक विमर्श और विचार-विमर्श विशिष्ट कार्यकलापों (functionings) तथा उनके संयोजनों की भूमिका, पहुँच और महत्त्व की बेहतर समझ तक ले जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, भारत में लिंग-आधारित असमानताओं पर हुए सार्वजनिक विमर्श ने हाल के वर्षों में उन स्वतंत्रताओं के महत्त्व को उजागर करने में सहायता की है जिन्हें पहले पर्याप्त स्वीकृति नहीं मिली थी। इनमें उन निश्चित और परंपरागत पारिवारिक भूमिकाओं से मुक्त होने की स्वतंत्रता सम्मिलित है जो स्त्रियों के सामाजिक और आर्थिक अवसरों को सीमित करती हैं, और उस सामाजिक मूल्य प्रणाली से भी मुक्ति जो स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों के अभाव को अधिक मान्यता देती है। सुस्थापित, पुरुष-प्रधान समाजों में लिंग असमानता के ये पारंपरिक पूर्ववर्ती कारक केवल व्यक्तिगत चिंता की ही नहीं, बल्कि सूचनाप्रद सार्वजनिक विमर्श और प्रायः आंदोलन की भी माँग करते हैं। सामाजिक आकलन में सार्वजनिक तर्कणा तथा क्षमताओं के चयन और भार-निर्धारण के बीच के संबंध पर बल देना महत्त्वपूर्ण है। यह उस तर्क की निरर्थकता की ओर भी संकेत करता है जो कभी-कभी प्रस्तुत किया जाता है कि क्षमता उपागम तभी प्रयोज्य और कार्यसाध्य होगा जब वह संगत क्षमताओं की किसी निश्चित सूची में भिन्न कार्यकलापों के लिए दिए गए भारों के समुच्चय के साथ आए।

Q46. Reflective evaluation takes into account :विवेकपूर्ण (परावर्तित) मूल्यांकन किसे ध्यान में रखता है?
  1. Subjective perception of public issuesसार्वजनिक मुद्दों की विषयनिष्ठ धारणा
  2. Mere counting of societal developmentsसामाजिक विकासों की मात्र गणना
  3. General understanding and public reasoningसामान्य समझ और सार्वजनिक तर्कणा
  4. Extensive arguments on inequalitiesअसमानताओं पर विस्तृत तर्क
Answer & explanation →
Q47. A robust and critical evaluation will result in :एक सुदृढ़ और आलोचनात्मक मूल्यांकन का परिणाम क्या होगा?
  1. Interactive public discussionsअंतःक्रियात्मक सार्वजनिक विमर्श
  2. Self-centred assessmentआत्म-केंद्रित आकलन
  3. Availability of useful informationउपयोगी सूचना की उपलब्धता
  4. Sequestered cogitationएकांत चिंतन
Answer & explanation →
Q48. The public discussion on gender inequalities makes us support :लिंग असमानताओं पर सार्वजनिक विमर्श हमें किसका समर्थन करने के लिए प्रेरित करता है?
  1. Time honoured family rolesपरंपरागत पारिवारिक भूमिकाएँ
  2. Restrictive social rolesप्रतिबंधात्मक सामाजिक भूमिकाएँ
  3. Deprivation of men in societyसमाज में पुरुषों का अभाव
  4. Reforms in the present social value systemवर्तमान सामाजिक मूल्य प्रणाली में सुधार
Answer & explanation →
Q49. Gender inequality in traditional societies demands :
(A) Individual discourses only
(B) Public discussions
(C) Limitation on opportunities
(D) Agitation based on public reasoning
Choose the correct option :
पारंपरिक समाजों में लिंग असमानता किसकी माँग करती है?
(A) केवल व्यक्तिगत विमर्श
(B) सार्वजनिक विमर्श
(C) अवसरों पर सीमा
(D) सार्वजनिक तर्कणा पर आधारित आंदोलन
सही विकल्प चुनिए:
  1. (A) and (B) onlyकेवल (A) और (B)
  2. (B) and (C) onlyकेवल (B) और (C)
  3. (B) and (D) onlyकेवल (B) और (D)
  4. (C) and (D) onlyकेवल (C) और (D)
Answer & explanation →
Q50. The major take-away from the passage is :गद्यांश का प्रमुख निष्कर्ष क्या है?
  1. Promotion of a capability systemक्षमता प्रणाली को बढ़ावा देना
  2. Separate social assessment of men and womenपुरुषों और स्त्रियों का पृथक सामाजिक आकलन
  3. Recognition of the traditional value systemपारंपरिक मूल्य प्रणाली को मान्यता देना
  4. Absurdity of a capability approach with a fixed list of weightsभारों की निश्चित सूची वाले क्षमता उपागम की निरर्थकता
Answer & explanation →

Answer key

  1. 1 – B
  2. 2 – D
  3. 3 – A
  4. 4 – C
  5. 5 – B
  6. 6 – C
  7. 7 – C
  8. 8 – D
  9. 9 – C
  10. 10 – C
  11. 11 – B
  12. 12 – D
  13. 13 – C
  14. 14 – A
  15. 15 – C
  16. 16 – B
  17. 17 – B
  18. 18 – B
  19. 19 – D
  20. 20 – D
  21. 21 – B
  22. 22 – B
  23. 23 – D
  24. 24 – B
  25. 25 – B
  26. 26 – D
  27. 27 – A
  28. 28 – D
  29. 29 – C
  30. 30 – C
  31. 31 – B
  32. 32 – C
  33. 33 – C
  34. 34 – B
  35. 35 – C
  36. 36 – B
  37. 37 – C
  38. 38 – B
  39. 39 – D
  40. 40 – A
  41. 41 – B
  42. 42 – C
  43. 43 – C
  44. 44 – A
  45. 45 – B
  46. 46 – C
  47. 47 – A
  48. 48 – D
  49. 49 – C
  50. 50 – D